स्वामी सुरेन्द्र नाथ के हाथों जांजगीर-चांपा संयुक्त शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन।

जांजगीर, 16 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन इस वर्ष भी महाकाली आश्रम, जांजगीर में गरिमामय आयोजन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैलेंडर का विमोचन स्वामी सुरेन्द्र नाथ जी के कर-कमलों से किया गया।
कार्यक्रम में संघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला अध्यक्ष विकास सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शरद राठौर, सचिव देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष अखिलेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष राम नरेश राठौर, संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी हरनारायण यादव, जिला संयोजक लक्ष्मी देवांगन, जिला सह सचिव प्रमोद टंडन, जिला संगठन सचिव राकेश तिवारी समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके साथ ही नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत मधुकर, बलौदा ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सूर्या, पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र चंदेल, अकलतरा ब्लॉक अध्यक्ष जयंत सिंह, महिला विंग की जिला अध्यक्ष रमेश कारके सहित संघ के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक समुदाय के विकास और उनके हितों की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। स्वामी सुरेन्द्र नाथ ने कैलेंडर विमोचन के अवसर पर संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।इस आयोजन ने शिक्षक समुदाय में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।