संघर्षों का प्रतीक डॉ. मंजू राठौर के नेतृत्व में हरितालिका तीज मिलन समारोह संपन्न

जांजगीर-चांपा राठौर क्षत्रिय कल्याण समिति महिला सभा, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा हरितालिका तीज मिलन समारोह का आयोजन 24 अगस्त 2025 को सामाजिक भवन “कल्याणम्” में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, ध्वज वंदन तथा श्रीराम व भगवान शिव की स्तुति के साथ हुई। स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर आन्या राठौर ने समा बाँध दिया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया। सास-बहू की जोड़ी को साल एवं श्रीफल से तथा युगल जोड़ियों को पुष्पगुच्छ व उपस्थित सभी महिलाओं को तिलक से सम्मानित किया गया।
सम्मानित सास-बहू जोड़ियां
श्रीमती अंबा देवी – तुलसी राठौर
श्रीमती जलवती – दुर्गा राठौर
श्रीमती भगवती देवी – विद्या राठौर
श्रीमती पूर्णिमा देवी – डॉ. मंजू राठौर
सम्मानित युगल जोड़ियां
श्रीमती चमेली – शिवप्रसाद राठौर
श्रीमती संगीता – अरविंद राठौर
श्रीमती विद्या – राजेश राठौर
श्रीमती रागिनी – सुरेश राठौर
कार्यक्रम के दौरान आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में डॉ. मंजू राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर श्रीमती संगीता राठौर और तृतीय स्थान पर श्रीमती रानी राठौर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं आन्या राठौर को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।समारोह के समापन अवसर पर डॉ. मंजू राठौर ने सभी अतिथियों, महिला शक्ति और सहयोगी भाई वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –“आप सबके सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हो सका है। भविष्य में भी इसी सहयोग की अपेक्षा है, ताकि समाज उत्थान का कार्य निरंतर संतुलित रूप से आगे बढ़ता रहे।”











