News

ब्रेकिंग  नेताजी फर्नीचर हादसा: 50 लाख मुआवजा व बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग, शव रखकर प्रदर्शन जारी

ब्रेकिंग 

नेताजी फर्नीचर हादसा: 50 लाख मुआवजा व बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग, शव रखकर प्रदर्शन जारी

जांजगीर–चांपा। नेताजी फर्नीचर संस्थान में काम के दौरान हुए हादसे के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत से आक्रोशित परिजन सड़क पर उतर आए हैं। मृतक के परिजनों ने जांजगीर के नेताजी चौक पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुए 50 लाख रुपये मुआवजा और मृतक के बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, खोखसा निवासी हरिचरण प्रधान पिछले लगभग 15 वर्षों से नेताजी फर्नीचर संस्थान में कार्यरत था। काम के दौरान सीढ़ी से फिसलने पर उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद उसे चांपा स्थित नायक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजन नेताजी फर्नीचर के संचालक को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शन के कारण नेताजी चौक पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा।सूचना मिलते ही जांजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देने में जुटी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और प्रशासन बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।फिलहाल परिजनों की मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहने की बात कही जा रही है, वहीं क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Back to top button