जांजगीर चांपा

बलौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष बनीं शारदा सनत देवांगन, क्षेत्र में जश्न का माहौल।

बलौदा। जिले के बलौदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पंतोरा निवासी शारदा सनत देवांगन अब बलौदा जनपद पंचायत की अध्यक्ष बन चुकी हैं। इस जीत के साथ पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस ऐतिहासिक जीत का जोरदार जश्न मनाया।

ऐसे मिली जीत:

शारदा सनत देवांगन पहले ही क्षेत्र क्रमांक 14 से निर्विरोध जनपद सदस्य चुनी जा चुकी थीं, जो इस क्षेत्र के इतिहास में पहली बार हुआ था। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने मात्र 1 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। शारदा सनत देवांगन को 12 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी शारदा गौतम राठौर को 11 वोट मिले।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर शिशुपाल सिंह राजपूत को निर्विरोध चुना गया।

परिवार का लंबे समय से राजनीति से नाता

शारदा सनत देवांगन का परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके पिता पूर्व विधायक छतराम देवांगन 15 साल तक सरपंच रहे और भाजपा से 15 साल तक अकलतरा के विधायक व संसदीय सचिव रह चुके हैं।उनके बड़े भाई विनोद देवांगन भी जनपद सदस्य रह चुके हैं, जबकि माता रत्नी देवांगन जनपद सदस्य और उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। अब, इस राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए शारदा सनत देवांगन जनपद पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं।

जनता ने दिखाया मजबूत लोकतांत्रिक विश्वास

इस क्षेत्र की जनता ने इस पंचायत चुनाव में अपनी मजबूत लोकतांत्रिक भागीदारी दिखाई। सरपंच से लेकर जनपद और जिला पंचायत सदस्य तक, लोगों ने अपने मतदान का सही उपयोग करते हुए योग्य प्रतिनिधियों का चुनाव किया है।शारदा सनत देवांगन की इस जीत को क्षेत्र की राजनीति में एक नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है।

Back to top button