Friday, April 26, 2024
HomeNewsमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, भ्रष्टाचार के आरोप में एंटी...

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, भ्रष्टाचार के आरोप में एंटी करप्शन ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर पद से हटा दिया है, जिसके बाद उन्हें एंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अपने ही मंत्री पर बड़ा एक्शन लिया है और पद से बर्खास्त कर दिया है. भगवंत मान ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया है.

भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत एक्शन

अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद बर्खास्त कर दिया है.

विजय सिंगला पर क्या है आरोप?

भगवंत सरकार के मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) पर अधिकारियों से ठेके पर कमीशन मांगने के आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे. इसके बाद शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है.

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कार्रवाई के बाद कहा कि एक पर्सेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है. जब तक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत मां के बेटे हैं और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अरविंद केजरीवाल जी ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं. एक पर्सेंट भ्रष्टाचार की भी कोई जगह नहीं है.

मंत्री को पद से हटाने वाले दूसरे सीएम

देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कार्यवाही की है. इससे पहले साल 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular