News
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने संभाला जिला की कमान।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने आज कार्यभार ग्रहण किया। पल्लव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला से जिला कार्यालय में मुलाकात की।
कलेक्टर शुक्ला ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को अपनी शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनी रहेगी।
कलेक्टर ने मुलाकात के दौरान जिले की कानून व्यवस्था और भौगोलिक परिस्थितियों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।











