जांजगीर चांपा

महंत चंडी मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस ने किया 4 आरोपी गिरफ्तार आज होगा खुलासा

जांजगीर-चांपा जिले के महंत स्थित चंडी मंदिर परिसर में तीन दिन पहले हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंदिर में विराजमान नौ देवियों के श्रृंगार, चांदी के आभूषण, सोने के झुमके और दान पेटियां चोरी कर ली थीं। पुलिस ने मुख्य आरोपी के घुठिया गांव स्थित घर की सेफ्टी टंकी से 20 किलो से अधिक चांदी, सोने का झुमका और दो दान पेटियां बरामद की हैं। हालांकि कुछ सोने के आभूषण अभी भी बरामद नहीं हो सके हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच एक गहरी धार्मिक मान्यता की भी चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि महंत की मां चंडी पूरे क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं और स्वयं अपने धाम की रक्षा करती हैं। लोगों के अनुसार, पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएं हुईं, लेकिन चोरी का सामान लंबे समय तक आरोपियों के पास नहीं टिक सका। हालांकि यह स्थानीय जनश्रुति और आस्था का विषय है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में संतोष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button