News

समाज सेविका सुनीता पाठक के साथ छत्तीसगढ़ के 51 कलाकारों को सम्मानित।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज़।

सामाजिक संस्था “द विस्तार फाउंडेशन” और “अनुप्रभा फाउंडेशन” के सामूहिक तत्वावधान से “ छत्तीसगढ़ कलाकार सम्मान” व “ विशिष्ट महिलाओं” के सम्मान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के युवा कलाकार जो कि विशिष्ट विधा व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य में संलग्न है उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 51 प्रतिभावान कलाकारों का सम्मान “द विस्तार फाउंडेशन ” द्वारा किया गया । उन्हें संस्था की ओर से प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि की भूमिका में छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष सुनील सन्नी अग्रवाल जी , फ़िल्म निर्देशक आशीष गंजीर जी, छत्तीसगढ़ फ़िल्म अभिनेत्री एवम् समाज सेविका रुना शर्मा जी डेंटिस्ट डॉ. वोमिका साहू जी उपस्थित थे ।

मंच संचालन डा.विभाषा मिश्र द्वारा किया गया कार्यक्रम के आयोजन में संस्था “द विस्तार फाउंडेशन” की संरक्षिका सुनीता पाठक जी, अध्यक्ष गजेंद्र साहू जी अवनीत् कौर अम्रता श्रीवास्तव् आयुष श्रीवस्तव एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Back to top button