

जांजगीर-चाम्पा। नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला में लसॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2026 से संबंधित जानकारी एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर एक प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विभिन्न प्रावधानों, स्वच्छता कार्यों, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण तथा जनभागीदारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव एवं पार्षदगण, नोडल अधिकारी तारकेश्वर नायक मोनिका प्रसाद एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण की गई तथा नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श नगर बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया। साथ ही “सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2026” का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मिशन क्लीन सिटी का सेटअप वर्ष 2016 में निर्धारित मानकों के अनुसार होने तथा वर्तमान में नगर की बढ़ती जनसंख्या एवं विस्तारित क्षेत्र को दृष्टिगत रखते हुए पूरे नगर पालिका क्षेत्र में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मानव बल सेटअप को रिवाइज करने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण हेतु अतिरिक्त वाहनों एवं डस्टबिन की मांग शासन से किए जाने हेतु प्रस्ताव भी रखा गया।










