News
श्यामाचरण शुक्ल को शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि देकर कांग्रेसियों ने किया याद।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिंचाई मंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल जी को पुण्यतिथि के अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला द्वारा स्थानीय कचहरी चौक जांजगीर स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में कांग्रेस जनों द्वारा पुष्पांजली अर्पित कर याद किया। सिंचाई प्रबंधन के विशेषज्ञ के रूप में उनके किसानों के लिए दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। पुष्पांजली अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव रमेश पैगवार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, सुखराम गढ़वाल, अजीत सिंह राणा, संतोष गढ़ेवाल, शेषनाथ टंडन, संतोष यादव, शैल मिश्रा, अनिल राठौर सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।










