कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में नर्सरी प्रबंधन तकनीक पर प्रशिक्षण संपन्न।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर चांपा द्वारा अनुसूचित जाति उप योजना अंतर्गत नर्सरी प्रबंधन तकनीक पर प्रशिक्षण का आयोजन विकासखंड पामगढ़ के सभा गृह में जनपद सीईओ एल एन कौशिक की गरिमामय उपस्थिति में किया गया l इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गोठानो में कार्य कर रही स्व सहायता समूह की महिलाओं को नर्सरी प्रबंधन, साग सब्जी एवं फल उत्पादन तकनीक से रूबरू कराना थाl
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशिक ने उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं को वैज्ञानिक पद्धति से नर्सरी लगाने ,साग सब्जी का उत्पादन करने व फलदार पौधों की खेती करने पर जोर डाला गया l उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को यह समझाया की स्व सहायता समूह का मतलब आपको अपनी स्वयं की मदद करना है अपनी मदद करते हुए अपने समूह को आगे बढ़ाना एवं आर्थिक विकास की ओर ले जाना है l तकनीकी सत्र में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजीव दीक्षित ने नर्सरी प्रबंधन की वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी देते हुए बताया कि नर्सरी तीन प्रकार की होती है खरीफ में लगने वाली रेज़ेड बेड नर्सरी रबी सीजन में लगाने हेतु फ्लैट बेड नर्सरी एवं जहां तेज गर्म हवाएं चलती हैं वहां के लिए संकन् बेड नर्सरी l उन्होंने नर्सरी हेतु स्थल का चुनाव, पौधा लगाने हेतु गड्ढों का साइज, उर्वरक प्रबंधन, प्रवर्धन तकनीक आदि की जानकारी स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रदान की l साथ ही साथ हाईटेक नर्सरी ,शेड नेट हाउस ,पाली हाउस की भी जानकारी उनके द्वारा प्रदान की गई l केंद्र के वैज्ञानिक शशि कांत सूर्यवंशी ने आधुनिक सिंचाई की विधियां टपक सिंचाई स्प्रिंकलर सिंचाई फर्टिगेशन आदि की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी l प्रशिक्षण मे विभिन्न गांव से आई गोठन समिति की महिलाएं जिसमें ग्राम बार गांव, लोहरसी ,मेउ, मूलमुला केसला एवं अन्य गांव से गोठlन की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया l केंद्र द्वारा महिलाओं को हजारा, खुरपी स्प्रेयर एवं पेड़ पौधे के साथ साथ कृषि पंचांग एवं कृषि दर्शिका का वितरण किया गयाl प्रशिक्षण को सफल बनाने में उद्यानिकी विभाग से संदीप जयसवाल एवं संजय पटेल का विशेष योगदान रहाl












