News

इंदिरा चौक का टूटा नेम बोर्ड पूछ रहा सवाल, चुनावी वादों के बीच आखिर कब होगा बम्नीहडीह नगर का विकास?

नगर पंचायत की बदहाली पर उठने लगे सवाल

 

इंदिरा चौक का टूटा नेम बोर्ड पूछ रहा सवाल, चुनावी वादों के बीच आखिर कब होगा बम्नीहडीह नगर का विकास?

नगर पंचायत की बदहाली पर उठने लगे सवाल

नगर पंचायत बम्नीहडीह में चुनावी माहौल के बीच विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। नगर के प्रमुख स्थल इंदिरा चौक में लगा नेम बोर्ड लंबे समय से जमीन पर पड़ा हुआ है, मगर अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक पार्टी की नजर इस ओर नहीं पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नगर के मुख्य चौक की यह स्थिति है, तो बाकी विकास कार्यों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। चुनाव के समय नेता नगर के विकास, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं की बात करते हैं, लेकिन छोटी-छोटी मूलभूत समस्याएं भी अनदेखी पड़ी हुई हैं।

इंदिरा चौक में जमीन पर पड़ा नेम बोर्ड अब नगर पंचायत की लापरवाही और चुनावी वादों की सच्चाई को उजागर करता नजर आ रहा है। वहीं स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि चुनाव आते ही केवल वादे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।

Back to top button