Tuesday, April 23, 2024
Homeजांजगीर चांपाआंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के ऊपर चली प्रशासन की डंडा, बर्खास्तगी के...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के ऊपर चली प्रशासन की डंडा, बर्खास्तगी के डर से बैरंग लौटे कार्य पर।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

प्रदेश भर में 6 फरवरी से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के संयुक्त मंच द्वारा 6 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे जिससे आंगनबाड़ी में संचालित कई योजनाओं का लाभ से कुपोषित बच्चे एवं गर्भवती महिला वंचित हो रहे थे वही सरकार ने 48 घंटे के भीतर कार्य पर लौटने अल्टीमेटम जारी करते ही अब तक सैकड़ों सहायिका एवं कार्यकर्ता काम पर लौट चुके हैं वहीं इस पर संघ पूरी तरह टूट चुकी है और बिना शशर्त आखिरकार कार्य पर लौटने मजबूर हो गए।

अनीता अग्रवाल डीपीओ ने बताया है कि पामगढ़ में 90 और बम्हनीहडीह ब्लॉक में 70 सहायिका कार्यकर्ताओं ने अपने काम पर लौट चुकी हैं और आने वाले समय पर निश्चित रूप से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने समय पर लौट कर कार्य में उपस्थिति सुनिश्चित कर लेंगे।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular