रेडी टू ईट में महिलाओं की भागीदारी खत्म करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम पर सौपा ज्ञापन।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति रजनी सत्तू साहू के नेतृत्व में राज्य सरकार के द्वारा महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट कार्य छीनने के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर रजनी सत्तू साहू ने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार के द्वारा रेडी टू ईट का कार्य ठेकेदारों से वापस लेकर महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से महिला स्व सहायता समूहों को रेडी टू ईट आपूर्ति का कार्य दिया था, उस कार्य को अब भुपेश सरकार के द्वारा बीज निगम को दिया जा रहा है इससे महिलाओं के ऊपर आर्थिक संकट आएगा जो राज्य सरकार के इस गलत फैसले के कारण ही होगा जिसका भाजपा महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करती है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों में वितरित की जाने वाली रेडी टू ईट फूड उत्पादन से महिलाओं की भागीदारी के बजाय अब ऑटोमेटिक मशीनों से उत्पादन का निर्णय लिया है इस पर भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया है।
राज्य के कांग्रेस सरकार के इस फैसले से 20 हजार महिलाओं सहित उनके परिवार के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा, जिसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य के कांग्रेस सरकार के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर राज्यपाल से रेडी टू ईट आपूर्ति का कार्य पुनः महिला स्व सहायता समूहों को देने की मांग की है।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व सांसद कमला पाटले, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू, जिला महामंत्री मोहन कुमारी (मीनू) साहू, नंदनी राजवाड़े, संगीत पाण्डेय, प्रेमलता कौशिक, अस्मिता मिश्रा, दीपिका सिंदे, उर्मिला निर्मलकर, नवनीता कंवर, गौरीरानी गुइन, मधु राठौर, पूजा राठौर उपस्थित थे।