जांजगीर चांपा

हड़ताल के दूसरे दिन प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप का जांजगीर चांपा जिला के पंडाल स्थल।

@झंकृति साहू जाज्वल्य न्यूज़ ,जांजगीर चांपा।

राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पूरे प्रदेश के पटवारियों की 8 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप का आगमन कर्मचारी भवन के पंडाल में हुवा । हड़ताल को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारी 8 सूत्रीय मांग एकदम जायज मांग है जिसके लिए हम शासन प्रशासन को बार बार ज्ञापन देकर थक चुके है। उसके बाद भी हमारे मांगो पर कोई विचार नहीं किया गया जिससे हमे मजबूरन हड़ताल का रुख अपनाना पड़ा है। इसके बाद भी हमारी मांग नही मानी गई तो आके कड़ा रुख अपनाते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

 

Back to top button