News

जांजगीर-चांपा का परचम बुलंद: 10वीं-12वीं में तीन छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह

जांजगीर-चांपा जिले के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है, जहां 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में जिले के तीन होनहार विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन मेरिट सूची में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। इस शानदार सफलता से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

दसवीं बोर्ड परीक्षा में जांजगीर के विवेकानंद स्कूल के दो छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में अपना स्थान बनाया है। नैतिक गौतम ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त किया है, वहीं लोकेश राठौर ने 97.67 प्रतिशत अंक के साथ 9वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों में जबरदस्त खुशी देखी जा रही है।

वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में चांपा की छात्रा खुशबु देवांगन ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है। खुशबु सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा की छात्रा हैं और उनकी इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इन तीनों विद्यार्थियों की सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि जांजगीर-चांपा जैसे जिले के विद्यार्थी भी प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Back to top button