News

“बीजेपी एजेंट” बयान के विरोध में उबाल, कचहरी चौक में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला दहन।

“बीजेपी एजेंट” बयान के विरोध में उबाल, कचहरी चौक में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला दहन।

जांजगीर-चांपा : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को लेकर दिए गए “बीजेपी एजेंट” बयान को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी बयान के विरोध में मंगलवार को बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा जांजगीर के प्रमुख कचहरी चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. बाबा का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बयान की निंदा की और इसे अनुचित बताया।बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को लेकर दिया गया बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने ऐसे बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई।

20251228_170342

प्रदर्शन को देखते हुए कचहरी चौक एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Back to top button