भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी चुनाव अधिकारी और अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला चुनाव अधिकारी जोगेश लांबा ने निर्देश दिया कि चुनाव अधिकारी अपने-अपने मंडल में जाकर बंद लिफाफे में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा चुने गए नामों की घोषणा करें और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएं। उनके निर्देशानुसार सभी चुनाव अधिकारी अपने-अपने मंडलों में गए और प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए गए नामों की सर्वसम्मति से घोषणा की।
इस दौरान जिले के सभी मंडलों में नए अध्यक्षों की घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नए अध्यक्षों को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।
घोषित मंडल अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं:
मुलमुला मंडल: विश्वनाथ प्रताप यादव
बलौदा मंडल: निलेश गुप्ता
अकलतरा ग्रामीण मंडल: पवन यादव
जांजगीर ग्रामीण मंडल: ध्वजाराम साहू
शिवरीनारायण मंडल: लोकेश शुक्ला
पहरिया मंडल: ओम श्रीवास
नवागढ़ मंडल: समर्थ सिंह
नरियरा मंडल: प्रमोद कौशिक
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, चुनाव सह-प्रभारी लीलाधर सुल्तानिया, नंदनी रजवाड़े, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, यशवंत साहू, दिनेश सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नए अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ कार्यकर्ताओं ने “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए और पार्टी कोमजबूत करने का संकल्प लिया।