News

दो सूत्रिय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मनरेगा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारीl

जाज्वल्य न्यूज़::जैजैपुर – छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों द्वारा पूर्व सूचना अनुसार 4 अप्रैल 2022 दिन सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है और आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही, छत्तीसगढ़ प्रदेश में मनरेगा कर्मचारी लगभग 16 वर्षों से निरंतर अपनी सेवा दे रहे हैं बावजूद उसके उनकी आज तक किसी मांगों पर शासन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है इससे पहले भी कुछ महीनों पुरवा हड़ताल के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनावी वादे को याद दिलाते हुए मांग किया गया था कि मनरेगा कर्मचारियों का भी नियमितीकरण किया जाए और उनका भी ग्रेड पे (वेतन) निर्धारित किया जाए, लेकिन पुनः चुनाव के दिन आने लगे हैं और अब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है ।
मनरेगा कर्मचारियों ने शासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन धरने पर चले जायेंगे और किसी भी प्रकार के संबंधित कार्यों को संपादित नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो प्रदेश स्तर पर सामूहिक रूप से इस्तीफा भी देने को तैयार हैं जिसकी समस्त जिम्मेदारी वर्तमान सत्ताधारी कांग्रेस सरकार की होगी ।

Back to top button