लिटिल लेजेंड्स किड्स स्कूल में नन्हे-मुन्हे बच्चों ने किया :- होली सेलिब्रेट।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: लिटिल लेजेंड्स किड्स स्कूल में आज रंगो का पर्व होली सेलिब्रेट किया गया स्कूल की प्रभारी शिक्षिका स्वेता पाण्डेय मैम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए नन्हे-मुन्हे बच्चों को रंगों के पर्व होली के महत्व पर प्रकाश डालकर बतलाए कि वसंत ऋतु में फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली त्यौहार मनाया जाता है जिसे वसंतोत्सव एवं रंगोत्सव भी कहा जाता है होली पर्व भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व मे से एक है आभार व्यक्त करते हुए कोऑर्डिनेटर सिम्मी अग्रवाल मैम ने कहा कि सभी एक दुसरे को रंग-गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर आपस में गले मिलकर आपसी पुराने द्वेष को मिटाकर आपसी भाईचारे एवं सद्भावना का प्रतीक पर्व होली पर्व है इस अवसर पर कोरियोग्राफर दिव्यांनी राणा मैम द्वारा किड्स स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों को होली थीम्स के गाने मे डांस कॉम्पटीशन कराकर प्रत्येक बच्चों को पुरूस्कृत किया गया नन्हे-मुन्हे बच्चों मे आदया, आव्या,आनवी, दक्ष, केशव, नित्या, मायरा, प्रज्ञान, पावनी, रशिका, शिवाय, सिद्धी, सौमाझी, यक्ष ने आपसमें एक दुसरे को रंग-गुलाल लगाकर फूलों की पंखुड़ियों को सिंचकर,केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर रंगो के पर्व होली सेलिब्रेट किए उक्त आयोजन किड्स स्कूल के डॉयरेक्टर शिक्षाविद सुनील सिंघानिया के निर्देश एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।












