News
नपा अध्यक्ष जय थवाईत ने जंक्शन चांपा रेलवे स्टेशन में गीतांजली एक्सप्रेस की ठहराव के लिए जीएम को सौंपा मांग पत्र।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::रेल्वे मंडल महाप्रबंधक दौरा में आए चांपा नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, पार्षद सहित कांग्रेसियों ने आज चांपा जक्शन की जनसंख्या लगभग 60 हजार ऊपर होने और उर्जा नगरी कोरबा से जुड़े हुए जंक्शन,प्रकाश स्पंज आयरन एवं अटल बिहारी ताप विद्युत कंपनी मड़वा तेंदूभाठा से अधिकारी कर्मचारियों का आवागमन होने से स्टेशन में वाहन अत्यधिक रहता है,साथ ही चांपा कोसा कासा कंचन की नगरी होने के कारण विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारियों का आना जाना लगा होने के कारण, चांपा जंक्शन में गीतांजलि एक्सप्रेस का ठहराव होना साथ ही रेलवे स्टेशन में वाहन पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करना, सायकल स्टैंड का व्यवस्था, राष्ट्रध्वज स्थापित है तू 100 फीट ऊंची स्तंभ का निर्माण, कराने मांग पत्र सौंपे है।











