जांजगीर चांपा

बावन  पत्ती के जुए पर अकलतरा पुलिस का एक्शन, 11 जुआरी गिरफ्तार।

जांजगीर-चांपा जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ अकलतरा पुलिस ने कार्रवाई की है। कोटगढ़ और बाना में सार्वजनिक स्थानों पर काटपत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 11 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 300 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में सभी 11 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अकलतरा पुलिस का कहना है कि जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button