जांजगीर चांपा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर नैला-जांजगीर रेलवे स्टेशन में जले आशीर्वाद के दीये।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर नैला-जांजगीर रेलवे स्टेशन में जले आशीर्वाद के दीये

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जांजगीर में “आशीर्वाद के दीये” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नैला-जांजगीर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान पूरा रेलवे स्टेशन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद के दीये जलाए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर लोगों में उत्साह भी देखने को मिला।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद एवं सभापति रघुनंदन कश्यप, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहनलाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, मिंटू चंदेल, मोहन श्रीवास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों की मौजूदगी और दीपों की रोशनी ने माहौल को खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button