News

अकलतरा विधायक ने बलौदा में सड़क व नाली निर्माण का किया भूमिपूजन

हरीश कुमार राठौर

जांजगीर-चाम्पा। बलौदा नगर पंचायत बलौदा के वार्ड क्रमांक 08 में बलीराम देवांगन के निवास से लक्ष्मीनारायण देवांगन के निवास तक 5.93 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण कार्य का अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कविता डहरिया अध्यक्ष नगर पंचायत बलौदा, कृष्ण कुमार सोनी उपाध्यक्ष, सदन यादव, अशोक अरोरा, कन्हैया राठौर, गोविंदराम देवांगन, हेमंत कटकवार, रमाकांत यादव, रतन बाई कुर्रे, रामसेवक कुंभकार, भीखम सिंह गोंड़, संजय देवांगन, आरिफ कुरैशी, मनोज यादव, गोवर्धन कुर्रे अजय कटवार, लीलाधर थवाईत, प्रवीण शुक्ला समेत नागरिक व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने क्षेत्र के विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर के सतत विकास के लिए सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

Back to top button