जांजगीर चांपा

वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड संस्था ने चांपा शहर में चलाया सफ़ाई अभियान, नपा ने मुहैया कराया संसाधन।

@रामकृष्ण कश्यप जाज्वल्य न्यूज़ ,जांजगीर चांपा।

वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड संस्था ने आज नगरपालिका के साथ मिलकर शहर में सफ़ाई अभियान चलाया। संस्था के करीब 140 स्वयं सेवकों ने नपा की सफाई टीम के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन से बरपाली चौक होते हुए भालेराय मैदान तक साफ सफाई अभियान चलाया। साथ ही लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक भी किया। आपकों बता दें कि इस संस्था द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार अभियान चलाकर रक्तदान और साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस संस्था ने अब तक 18 जिलों में अभियान चलाया है। यह संस्था विभिन्न स्तरों पर कार्य करती है। जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट का भी कार्य भी करती है। चांपा के लोगो ने इस संस्था के कार्यों की सराहना की।

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की । उन्होंने कहा साफ सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति संस्था ने जो संदेश दिया है निश्चित ही लोग अपने भाजपा स्कोर स्वच्छ रखने के लिए आगे आएंगे। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संस्था स्वच्छता अभियान के साथ ब्लड डोनेट सहित जागरुकता के विभिन्न कार्य करती है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जाता है। लोगों को साफ सफाई का महत्व बताया जाता है, ताकि लोग अपने आसपास को साफ सुथरा रखे। इससे पूरा शहर स्वच्छ व सुंदर होगा।

 

नपा ने मुहैया कराया सफाई संसाधन वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड संस्था ASEZ – WAO के सफाई अभियान में नपाध्यक्ष जय थवाईत की पहल पर सफाई संसाधन मुहैया कराया। संस्था के लोगों ने पा की सफाई टीम के साथ विभिन्न संसाधन के माध्यम से शहर को साफ सुथरा बनाने अभियान चलाया।

 

Back to top button