Tuesday, April 30, 2024
HomeकोरबाINTUC प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह व महासचिव जेपी यादव पर FIR से मची...

INTUC प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह व महासचिव जेपी यादव पर FIR से मची खलबली,PIl चांपा में नौकरी लगाने है मामला।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज़।

कोरबा जिले में स्थापित बाल्को संयन्त्र में प्रतिनिधि श्रमिक संगठन व कांग्रेस की अनुषंगी इकाई इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह तथा बाल्को इंटक के महासचिव जयप्रकाश यादव के विरुध्द धारा 420,34, भादवि का अपराध दर्ज किया है। संजय सिंह का बतौर प्रतिनिधि पीआईएल चाम्पा में भी दबदबा है। इन दोनों पर नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी कर लिए जाने का आरोप है। पहले आरोप और अब एफआईआर के बाद इंटक खेमे में खलबली मची हुई है। दूसरी ओर हाई प्रोफाइल इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

मामले की शिकायत प्रार्थी कलेश राम साहू, पिता स्व.अमोली राम साहू 62 वर्ष, वॉर्ड नं.- 36, अम्बिका मंदिर के पीछे भदरापारा, बालको नगर ने बाल्को थाना में किया था। प्रार्थी बाल्को का सेवानिवृत्त कर्मचारी है जिसके छोटे पुत्र महेन्द्र साहू ने मैकनिकल इंजीनियरिंग की है। पूर्व में बालको के श्रमिक नेता जय प्रकाश यादव ने कहा था कि बेटे का नौकरी लगाना हो तो बताना।

उक्त संबंध में कलेश ने पुत्र महेन्द्र साहू, जितेन्द्र साहू के साथ 4 साल पूर्व 20 दिसंबर 2017 को शाम 7 बजे इंटक कार्यालय बालको नगर में जय प्रकाश यादव से मिलकर महेन्द्र साहू का बालको में नौकरी लगवाने को लेकर चर्चा किया। जयप्रकाश ने महेन्द्र साहू का नौकरी बालको या प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा दोनों में से कहीं भी लगवा दूंगा कहा था। प्रकाश इंडस्ट्रीज, चांपा में संजय कुमार सिंह को श्रमिकों का बड़ा नेता बताया था। संजय सिंह के माध्यम से

वहां कई लोगों का नौकरी लगवाना भी बताया। इसके एवज में 5 लाख में से 1लाख रूपये का चेक दिया और बाकी रकम व्यवस्था होने पर दे देंगे कहा गया।” इसके बाद जय प्रकाश यादव ने कहा कि, “बालको में अभी वेकेन्सी नहीं है, संजय कुमार सिंह से बात हो चुकी है। प्रकाश इंडस्ट्री लिमिटेड, चांपा में दो महीना में नौकरी लगवा दूंगा। दो माह बीत जाने के बाद प्रार्थी अपने पुत्र सहित युवराज रावत, दीपक दास महंत के साथ अनेकों बार जय प्रकाश से मिला लेकिन उसने हर बार की तरह इस बार भी दो-तीन महीना का आश्वासन दिया। कई महीना व्यतीत होने के बाद भी जब

नौकरी नहीं लगा तब मैंने 01 मई 2018 मजदूर दिवस को इंटक कार्यालय पहुंच कर जयप्रकाश यादव से दिए हुए 1 लाख रुपए का चेक एवं नगद 50 हजार रुपए वापस मांगा। तब जयप्रकाश यादव ने भड़कते हुये उसने कहा कि, “आपका लड़का जितेन्द्र बालको में नौकरी करता है और मैं इंटक का महासचिव हूं। जब चाहू, तुम्हारे लड़के का ट्रांसफर कलकत्ता, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई करवा सकता हूं, जब नौकरी लगेगा तो बता दूंगा। इसके बाद ना तो नौकरी लगी और ना ही रकम वापस किया गया बल्कि धमकियां मिल रही हैं।

 

 

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular