News

सड़क हादसे का शिकार हुए कैबिनेट मंत्री: गंभीर रूप से घायल हुए उमेश, काफिले के साथ खरसिया जाने के लिए निकले थे।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज़।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कैबीनेट मंत्री उमेश पटेल सड़क हादसे का शिकार हो गए और बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

काफिले में चल रही पीछे वाली कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद यह हादसा हो गया। यह घटना बिल्हा के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, उमेश पटेल रायपुर से खरसिया नंदेली लौट रहे थे। उसी वक्त यह भयानक हादासा हो गया। फिलहाल उनका इलाज छत्तीसगढ़ भवन में हो रहा है।

Back to top button