जांजगीर चांपा जिला नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, 6 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद पर कब्जा देखिए पूरा सूची

नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 11 नगर निकायों में हुए चुनावों में भाजपा ने 6 स्थानों पर अध्यक्ष पद हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 2, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 1 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 स्थानों पर जीत मिली।
नगरपालिकाओं में भाजपा का वर्चस्व
नगरपालिका जांजगीर-नैला: भाजपा प्रत्याशी रेखा देवा गढ़ेवाल ने जीत दर्ज की।
बीजेपी: 15
कांग्रेस: 09
निर्दलीय: 01
नगरपालिका चांपा: भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव विजयी रहे।
बीजेपी: 19
कांग्रेस: 07
निर्दलीय: 01
नगरपालिका अकलतरा: निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ति रोहित सारथी ने जीत दर्ज की।
बीजेपी: 11
कांग्रेस: 06
निर्दलीय: 02
टाई: 01
नगर पंचायतों में भी रोचक मुकाबला
नगर पंचायत बलौदा: कांग्रेस प्रत्याशी कविता डहरिया विजयी रहीं।
बीजेपी: 09
कांग्रेस: 05
निर्दलीय: 01
नगर पंचायत पामगढ़: बसपा प्रत्याशी गौरी छोटू जांगड़े ने जीत दर्ज की।
बीजेपी: 03
कांग्रेस: 03
निर्दलीय: 03
बसपा: 06
नगर पंचायत सारागांव: कांग्रेस प्रत्याशी छबि सूर्यवंशी विजयी रहे।
बीजेपी: 03
कांग्रेस: 08
निर्दलीय: 04
नगर पंचायत राहौद: भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शैल कश्यप ने जीत दर्ज की।
बीजेपी: 10
कांग्रेस: 05
नगर पंचायत शिवरीनारायण: भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे।
बीजेपी: 10
कांग्रेस: 03
निर्दलीय: 02
नगर पंचायत खरौद: भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
बीजेपी: 10
कांग्रेस: 04
निर्दलीय: 01
नगर पंचायत नरियरा: निर्दलीय प्रत्याशी राधिका सहगल विजयी रहीं।
बीजेपी: 05
कांग्रेस: 07
निर्दलीय: 03
नगर पंचायत नवागढ़: भाजपा प्रत्याशी अर्चना राजकुमार देवांगन ने जीत दर्ज की।
बीजेपी: 09
कांग्रेस: 05
निर्दलीय: 01
वार्ड 14 में चुनाव स्थगित
इस चुनाव में भाजपा ने 6 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर अपनी पकड़ मजबूत की है, जबकि कांग्रेस को केवल 2 स्थानों पर संतोष करना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी भी 2 जगहों पर
सफल रहे, जबकि बसपा ने 1 सीट जीती। इन नतीजों से स्पष्ट होता है कि नगरीय निकाय स्तर पर भाजपा का प्रभाव कायम है।