त्रिस्तरीय पंचायत मंदिर में अध्यक्ष पति एवं जिला पंचायत सदस्य के पति सहित कई लोग अध्यक्ष के चेंबर में 52 परी खेलते कैमरा में हुए कैद।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: जिला पंचायत में खलबली मच गया जब जिला पंचायत का सामान्य सभा के बैठक में आए जिला पंचायत अध्यक्ष के चेंबर में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लोग 52 परी खेलते हुए गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ को चरितार्थ करते कांग्रेसी नेता जिला पंचायत अध्यक्ष पति यशवंत चंद्रा,जिला पंचायत सदस्य पति सुमित सिंह सहित कई लोग 52 परि में दांव लगाते हुए मीडिया वाले के कैमरे में कैद हो गया इस बीच बकायदा यशवंत चंद्रा द्वारा टेबल पर रखे हुए पैसे को दांव में लगाने के बात स्वीकार किया गया, जब मीडिया वाले ने इस तरह अध्यक्ष के चेंबर में जुआ खेलने की बात पर पक्ष जानना चाहा तो वहां बैठे कांग्रेसी नेता तमतमाते हुए दिखे, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है प्रदेश सहित जिला में सरकार होने का रुतबा जमाने वाले नेता आम लोगों से किस तरह पेश आते होंगे पत्नी की जनप्रतिनिधि होने का गुमान किस तरह है अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ सदस्यों ने बताया कि यहां यह रोज का काम है मगर पहली बार कैमरे की नजर में आया है। इस मामले में बसपा समर्थित क्षेत्र क्रमांक 02 के जिला पंचायत सदस्य लखन लाल साहू ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है।वही विश्वसनीय सूत्रों से यह भी पता चला है जैसे ही जिला पंचायत ऑफिस का कार्यलायीन कार्य बंद होते ही जिला पंचायत सदस्यों के पति द्वारा चेंबर में आए दिन मांस मंदिरा के साथ पार्टी का आयोजन भी किया जाता है।












