नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की आक्रोश रैली, विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन।

नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की आक्रोश रैली, विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन।
जांजगीर-चांपा। नारी वंदन अधिनियम बिल को लेकर विपक्ष के विरोध के खिलाफ जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली। यह रैली नेताजी चौक से कचहरी चौक तक निकाली गई, जिसका समापन कचहरी चौक में धरना-प्रदर्शन के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद कमलेश जांगड़े, जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नंद चौधरी ने किया।सभा को संबोधित करते हुए कमलेश जांगड़े ने नारी वंदन अधिनियम बिल को सदन में गिराए जाने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने इसे महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।धरना-प्रदर्शन में गुलाब सिंह चंदेल,नंद चौधरी, नंदनी राजवाड़े, रजनी सत्तू साहू, संगीता पाण्डेय, डॉ. धनेश्वरी जागृति, सलीम मेमन, प्रदीप शराफ सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम में रेखा गढ़वाल, डॉ. धनेश्वरी जागृति, शारदा देवांगन, मनीषा गोपाल, पूजा राठौर, मेघा यादव, चुन्नीलाल साहू, रवि पाण्डेय, आशु गोस्वामी, लक्ष्मी देवांगन, समीर शुक्ला, धनंजय सिंह, प्रदीप शरफ, राकेश रूपवानी, राम खूबवानी, अनिल शर्मा, सलीम मेमन, हितेश यादव, संतोष थवाईत, मोहन यादव, उमेश राठौर, अमित यादव, गुड्डू कहरा, सोनू यादव, प्रेम थवाईत, दिनेश दास, आनंद मिरी, संतोष लहरें, रितेश राठौर, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, पुष्पेंद्र, गजेंद्र सिंह, अन्नू शकुन, निरंजन कोसले, शैलेन्द्र पाण्डे, शैल राठौर, चुन्नी राठौर, राहुल सेन, अजय, मिंटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में कार्यक्रम का आभार जिलाध्यक्ष द्वारा व्यक्त किया गया।












