News
भगत चौक में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ पूरे सबाब पर
राम नाम की गान करने दर्जनों की संख्या में पहुंच रहे कीर्तन मण्डली

जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यालय के भगत चौक पुरानी बस्ती में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ पूरे सबाब पर हैं, जहां रोजाना दर्जनों गांवो के कीर्तन मण्डली राम नाम का गायन करने पहुंच रहे है, वही राम नाम के जाप का रसपान करने सैकड़ों की संख्या में लोग भी पहुंच रहे है। अखण्ड राम नाम के सप्ताह के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बस्ती भगत चौक वार्ड क्र. 11 में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन लगातार 64 वर्ष से किया जा रहा है। प्रतिवर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी 100 साल से अधिक विशाल वट वृक्ष के नीचे चबूतरे में 65 वें वर्ष में राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ देव आवाह्नन, स्थापना पूजा एवं स्वास्ति वाचन के साथ देव मूर्तियों की झांकी स्थापना के साथ हुआ। वही भगत चैक के उपाध्याय परिवार द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करा राम नाम की जयकारा लगवाते हुए अखण्ड नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ कराया गया। तत्पश्चात पूरे भगत चैक मोहल्लावासियों द्वारा राम नाम का जाप प्रारंभ हुआ। राम नाम का जाप पूरे सात दिन और सात रात लगातार किया जा रहा है। साथ ही जिले व अन्य जिलों के सैकड़ो गांवो के कीर्तन मण्डली भी राम नाम सप्ताह यज्ञ में भाग ले रहे है। राम नाम सप्ताह यज्ञ के पांचवे दिवस, कीर्तन मण्डली जय कंकालीन मां कीर्तन मण्डली नवागढ, जय श्रीराम कीर्तन मण्डली भाठापारा नवागढ़, जय बजरंग कीर्तन मण्डली ठाकुरदिया, जय महामाया कीर्तन मण्डली लगरा, नवयुवक कीर्तन मण्डली बोरदा, रामचरित मानस कीर्तन मण्डली भदरा, जय महामया कीर्तन मण्डली सलखन, संगम कीर्तन मण्डली छेछर, महादेव कीर्तन मण्डली टुण्ड्रा, राम शक्ति कीर्तन मण्डली सलखन, जय डोकरी दाई कीर्तन मण्डली घिवरा, जय बझा पाठ कीर्तन मण्डली मिस्दा और राम भक्ति कीर्तन मण्डली सर्वाडी भव्य झांकी के साथ श्रीराम चद्र एवं राध-कृष्ण की अपने वाद्यय यंत्रो के साथ गायन प्रस्तुत किये। जिसे सुनने सैकड़ो की संख्या मेें मोहल्लेवासी व अन्य नगर के लोग उपस्थित थे। निकाली जायेगी नगर यात्रा
अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ के सातवे दिवस 29 नवम्बर को होगा और उसी शाम भव्य नगर यात्रा भी निकाली जावेगी जहां श्रीकृष्ण राधा को पालकी में ऊठा नगर भ्रमण कराया जावेगा। यह बताना लाजमि होगा श्रीकृष्णा राधा जी को पालकी में ऊठा पूरे मोहल्ले भर के घर-घर ले जाता है, जहां महिलाएं जगत के पालनहार की विधी-विधान से पूजा-अर्चना किया जाता है। वही 30 नवम्बर को हवन, सहस्त्र धारा, ब्राम्हाण भोज का आयोजन किया जायेगा।












