वृत्ताकार सहकारी समिति जांजगीर में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ
प्रथम दिवस धान बेचने पहुँचे किसानों का किया गया स्वागत

जांजगीर-चाम्पा। वृत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित जांजगीर पंजीयन क्रमांक 635 में 26 नवंबर को धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान किसान कृष्ण कुमार पाण्डेय, द्रोपती बरेठ एवं अमृत लाल अपना धान बेचने के लिए खरीदी केंद्र पहुंचे। समिति की ओर से तीनों किसानों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर अथिति के रूप में समिति अध्यक्ष पुनरलाल सूर्यवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य मयंक परमहंस, ग्राम पंचायत पेंड्री के पूर्व सरपंच नेतराम कश्यप, जिला सहकारी बैंक शाखा जांजगीर के शाखा प्रबंधक रेशमलाल तिवारी, समिति के नोडल अधिकारी अखिलेश तवर सहित वृत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित जांजगीर के प्रबंधक मुनीष पाण्डेय एवं धान खरीदी प्रभारी तुषार सिंह चंदेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने किसानों का स्वागत करते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसानों में उत्साह नजर आया। धान खरीदी प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने की सुविधा मिलने लगी है।












