भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन
40 से अधिक स्कूलों के एक हजार विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा


जांजगीर-चाम्पा। भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता एवं रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में अकलतरा विकासखंड क्षेत्र के 40 से अधिक विद्यालयों के लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा संयोजक दीपक साहू ने बताया कि यह परीक्षा अखिल विश्व गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा आयोजित भारत के 22 प्रांतों एवं 400 जिलों एक लाख से अधिक विद्यालयों लाखों अध्यापकों के साथ 11 भाषाओं में आयोजित होने वाली इस परीक्षा ने करोड़ो विद्यार्थियों के जीवन को प्रभावित किया है। अकलतरा शहर व ब्लॉक विभिन्न गांवों कटनई, तिलई, अकलतरी, मधुवा, पोंडी ( दल्हा), परसही, कल्याणपुर, खोड, किरारी तारोद, तागा, कोटगढ, महमदपुर, बरगवां के विद्यालयों/महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इसमें सहभागिता की। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, प्रत्येक विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में पर्यवेक्षकों के रूप में चिराग शर्मा, छोटू कश्यप, कमल कश्यप, महेश्वर कश्यप, जोधराम साहू, दिगपाल साहू, दीपक साहू,के.डी. वैष्णव, आकाश राठौड़, थमेश्वर दास, सावित्री साहू, दयाराम, छेदी यादव, सतीश मानिकपुरी एवं वीरेंद्र साहू, शिवशंकर साहू, त्रियुगीनारायण, समेलाल लक्ष्मी साहू, दुर्गेश साहू ,नवीन साहू, सोहन सागर , हरनारायण , सुभाष, रामचंद्र, कालेश्वर, डंकेश्वर, उमेश साहू,भागवत जगत सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है।












