News

2 प्रकरणों में जब्त किया गया 13.30 लीटर शराब जब्त

मामलें में आबकारी विभाग ने 2 आरोपियों को भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा। आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा एवं जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर 2 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 13.30 लीटर शराब जब्त करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 5 जून को आबकारी वृत्त चांपा के ग्राम अफरीद वार्ड क्रमांक 9 के आरोपी संतोष राठौर पिता लक्ष्मीप्रसाद राठौर 38 वर्ष के आधिपत्य से 7 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) &59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। वहीं 6 जून को आबकारी वृत्त चांपा के ही ग्राम मुड़पार में आरोपी प्रवीण कुमार पिता कृष्णा कुमार 27 वर्ष के रिहायशी मकान से 6.30 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) &59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। कार्यवाही दौरान आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे, सुनील रात्रे तथा मुख्य आरक्षक राजेश पांडे, आरक्षक शीतला कौशिक तथा बबलू कंवर, रामदुलारी यादव का योगदान रहा।

Back to top button