आओ सवारें कल अपना “ चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर

“आओ सवारें कल अपना “ चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर
आओ सवारें कल अपना का समर कैम्प से युवा को मिल रहा खेल और कला में प्रशिक्षण, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, मनोरंजन, सिलाई और क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में किया जा रहा युवा और बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा स्कूल छुट्टी के दौरान बच्चों और युवाओं को नशा, मोबाइल और अपराध से बचाने और पुलिस से जुड़कर अपनी कला,खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य कर अपनी सकारात्मक छवि बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । आओ सवारें कल अपना अभियान चेतना अभियान अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर के अंतर्गत आयोजित किया गया,जिसका उद्देश्य युवा और बच्चे वर्ग मोबाइल, नशा, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर समाज में अच्छी और बेहतर कार्य कर सकें ।“आओ सवारें कल अपना” के अंतर्गत लक्ष्मी बुटिक सेंटर NITI आयोग गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष लक्ष्मीन कश्यप और टीम के साथ पुलिंस परिवार की युवती व महिलाओं के लिए सिलाई और क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है नवीन पुलिस लाइन कार्यालय मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 60 से अधिक महिला और युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा के द्वारा हैंडबाल के प्रशिक्षण हेतु यश शर्मा द्वारा 40 बच्चे को बॉल नेट और एक्सरसाइज हेतु सामग्री का वितरण किया गया और वॉलीबॉल के प्रशिक्षक के रूप में राजेन्द्र चन्द्रा द्वारा 30 बच्चे की उपस्थिति में शिविर शुरू किया गया ।










