Friday, May 3, 2024
Homeजांजगीर चांपाभाजयुमो ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती।

भाजयुमो ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर नैला केद द्वारा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस को नगर के कचहरी चौक स्थित शहीद स्‍मारक परिसर में भारत माता और स्वामी विवेकानंद की आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। स्वामी विवेकानंद जी के गुरु रामकृष्ण परमहंस के प्रति अनन्य भक्ति संसार के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत है। स्वामी विवेकानन्द जो काम कर गए, वे आने वाली अनेक शताब्दियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे वे केवल संत ही नहीं, एक महान देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव-प्रेमी भी थे। उनका विश्वास था कि पवित्र भारतवर्ष धर्म एवं दर्शन की पुण्यभूमि है। उनके कथन उठो जागो, स्वयं जागकर औरों को जगाओ। इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा प्रदेश सोसल मिडिया प्रशांत सिं‍ह ठाकुर, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, भाजपा नगर मडंल उपाध्‍यक्ष शिवचमन ठाकुर, सोनू यादव एवं गोलू दुबे नगर महामंत्री भाजयुमो, शैल राठौर नगर उपाध्‍यक्ष भाजयुमो, अजित गढ़वाल, हरि सोनवानी, प्रदीप राठौर, , प्रकाश मिंटू कहरा , अमित राठौर, योगेश चौरसीया, गजेन्द्र कर्ष, राहुल सेन, चुन्नी राठौर, रितेश मोनू अग्रवाल, सुरेन्द्र यादव, प्रेमलता कौशिक, मधु राठौर, संतोषी साहू, दुखूराम गोयल आदि उपस्थित थे।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular