Friday, April 19, 2024
Homeधमतरीधमतरी में फांसी फंदे पर लटका हुआ मिला दो बच्चे शव, दूसरी...

धमतरी में फांसी फंदे पर लटका हुआ मिला दो बच्चे शव, दूसरी फंदे में मां भी मिली लटकी हुई।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: धमतरी। बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धूमा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। घर में दो बच्चों का शव लटका मिला वहीं पास में दूसरे फंटे पर मां का शव मिला।

घटना की खबर मिलते ही कुरूद और बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंची। दो छोटे बच्चों के साथ मां के शव को फंदे पर लटकते देख घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लोगों के अनुसार ग्राम धूमा में झरना साहू (26) ने पहले अपने दोनों बेटों को फांसी लगाने के बाद खुद फांसी लगा ली होगी।

 

फांसी पर लटकते बेटे सागर (6) अक्षय (4) के शव साड़ी के फंदे और मां झरना का शव कमरे में लगे छड़ में लटका था। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची बिरेझर चौकी की पुलिस ने शव को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

घटना बुधवार सुबह 6:30 से 8 के बीच बताई जा रही है। उस वक्त झरना का पति सब्जी बेचने गया हुआ था। सुबह जब तीनों को फांसी पर लटका देखा तो परिवार के लोग सकते में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने अपने दोनो बच्चों के साथ फांसी क्यों लगाई है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

पुलिस ने मृतका के पति से भी पूछताछ की। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बताया कि पहले महिला ने दोनों बच्चों को फांसी लगाने के बाद खुद भी फांसी लगा ली होगी। फांसी लगाने वाले स्थल पर एक टेबल और सोफा रखा हुआ था। इस घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular