जांजगीर-चांपा : भाजपा जिला कार्यकारिणी का गठन, अंबेश जांगड़े के नेतृत्व में यूवा ब्रिगेड तैयार कुछ नामों को लेकर उठे सवाल।

जांजगीर-चांपा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भाजपा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े के नेतृत्व में घोषित इस टीम में युवाओं और महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है –
- उपाध्यक्ष – धनंजय सिंह, रजनी साहू, आशुतोष गोस्वामी,पंकज अग्रवाल,समीर शुक्ला, लक्ष्मी चंद देवांगन
- महामंत्री – नंद चौधरी, नंदनी राजवाड़े
- मंत्री – नूरेश्वरी श्रीवास, संतोषी दुबे, रमेश मोदी, दुर्गा रजक, हृदय यादव, शिवअंगद बिंझवार
- कोषाध्यक्ष – पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह
- सह-कोषाध्यक्ष – राम खुबवानी
- कार्यालय प्रभारी – प्रदीप सराफ
अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।हालांकि, कार्यकारिणी में कुछ बड़े नेताओं के चहेते शामिल कुछ नामों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष की चर्चा भी सामने आ रही है। राजनीतिक हलकों का मानना है कि ऐसे पदाधिकारियों की मौजूदगी संगठन के अंदर गुटबाजी को जन्म दे सकती है और इसका असर पार्टी की छवि पर भी पड़ सकता है।फिलहाल, नई टीम के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, लेकिन आने वाले समय में जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े के लिए यह चुनौती होगी कि वे सभी को साथ लेकर चलें और असंतोष को संतुलित करते हुए संगठन को मजबूती दें।












