जन्माष्टमी पर जन-जन से जुड़े विधायक ब्यास कश्यप, धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर दी शुभकामनाएं।

जांजगीर-चांपा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक ने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं,विधायक ब्यास कश्यप ने आयोजन समितियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। विभिन्न स्थानों पर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और आयोजन समितियों द्वारा उनका स्वागत भी किया गया,,जनसंपर्क के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी है,,विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी जरूरी है। उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की,इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।












