कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता पर देना होगा जोर – अर्जुन तिवारी।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा 5 मार्च शनिवार को जिले के जिला पंचायत व नगरीय निकाय नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष गण की बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक लेकर निकायों में किए जा रहे विकास कार्यों के संपादन एवम कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता में भागीदारी व तेजी लाने हेतु चर्चा की गई। उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में समग्र विकास हो रहा है। हितग्राही मूलक योजनाओं से लेकर, विकास कार्यों तक सभी क्षेत्र में समग्र रूप से विकास हो रहा है। बड़े हर्ष की बात है कि मैनुअल सदस्यता में भी हमारा जिले ने अच्छा प्रदर्शन किया है। डिजिटल सदस्यता पर भी लगभग 20 हजार से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि संगठन और निर्वाचित प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से पार्टी को मजबूती मिलेगी। निकाय के जन प्रतिनिधि और संगठन गाड़ी के दो पहिए हैं। डिजिटल सदस्यता कांग्रेस हाई कमान से सीधे जुड़ने का माध्यम है। इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपेक्षा संगठन आपसे करता है। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने किया। बैठक मे जिला पंचायत सदस्य नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या कांग्रेसी उपस्थित रहे।












