News

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक जन्मोेत्सव मनाया गया।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दिनांक 19.08.2022 को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रियंका शर्मा व छात्रा अदिति सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में श्री कृष्ण (लड्डू गोपाल) की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । संस्कार शिक्षा के अतंर्गत नन्हे-मुन्हे बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने हेतु विभिन्न वेशभूषा में राधा कृष्ण का स्वरूप धारण कर उनकी महत्ता से अवगत कराया गया तथा नन्हे-मुन्हें बच्चों द्वारा श्री कृष्ण व राधा रानी का स्वरूप लेकर अपने छोटे-छोटे कदमों से कृष्ण भजन पर नृत्य किया गया उस नृत्य से ऐसा लगा की स्वंय श्री कृष्ण व राधा रानी अपने स्वरूप की छटा बिखेरने धरती पर आ गये हो।
प्री-प्रायमरी कक्षा के बच्चो द्वारा कृष्ण लीला नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी बच्चे राधा कृष्ण वेश धारण कर मनमोहक नृत्य किये।
आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में हाऊस के अनुसार छात्र- छात्राओं के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई आदित्य हाऊस ओजल कसेर, अनुष्का शुक्ला, जान्हवी अग्रवाल व भूमि बजाज (मीठे रस से भरो), अभय हाऊस के छात्रा सिमरन सिंह, आराध्या शर्मा, पावनी उपाध्याय व प्रथमा पाण्डेय (वो कृष्णा है), अजय हाऊस की छात्रा भूमि मोदी, कांची राठौर, आशी अग्रवाल, प्रगति शर्मा, अवनी राठौर, श्री शर्मा, यर्थात, आराध्या सोनी (कान्हा सो जा रे), अन्नत हाऊस की छात्राओं ऐंजल राठौर, वाणीप्रिया तिवारी, आर्ची धानुका, आद्या द्विवेदी, चेतना पाण्डेय, आर्ची बजाज, रेयांश अग्रवाल, पहर पाटनी (श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी) ने बढ़चढ़ कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विद्यालय के संगीत शिक्षक सुभाष कहरा के द्वारा भजन व आरती की प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को प्रसाद एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अभिभावकगणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का सहयोग सकारात्मक रहा।

Back to top button