क्षेत्र में विकास कार्य करना हमारी पहली प्राथमिकता – उमा राजेन्द्र राठौर
सभापति के प्रयास से महुदा के लोगों को मिला परिवहन युक्त पानी टैंकर

हरीश कुमार राठौर
जांजगीर-चाम्पा। जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने अपने 15 वें वित्त योजना टाइट फंड से ग्राम पंचायत महुदा में परिवहन युक्त पानी टैंकर स्वीकृत करा ग्रामीणों को सुपुर्द किया गया। उपस्थित क्षेत्र के लोगों को जिला पंचायत सभापति श्रीमती राठौर ने बताया कि अपने कार्यकाल में ग्राम पंचायत महुदा में निम्न प्रकार से ग्राम विकास हेतु निर्माण कार्य करवाए हैं जो इस प्रकार है कंककाली मंदिर के पास 3 लाख का पेवर ब्लॉक निर्माण और बोर खन्नन एवं हैंडपम्प स्थापना वार्ड नंबर 2 में बोर खन्नन एवं सबमर्सिबल स्थापना सामुदायिक भवन के पास बोर खन्नन एवं हैंड पम्प स्थापना, 2 लाख का चतदार चबूतरा निर्माण कार्य सांबरिया डेरा में कृष्ण मंदिर के पास बोर खनन हैंडपंप स्थापना एवं विष्णु मंदिर के पास बोर खन्नन एवं हैंड पम्प स्थापना ओमप्रकाश दुकान के पास बोर खनन एवं हैंड पंप स्थापना एवं सबमर्सिबल एवं सिंटेक्स की स्थापना और सामुदायिक भवन के पास बोर खनन एवं हैंड पम्प स्थापना यह निम्न प्रकार से जिला पंचायत सभापति ने उमा राठौर ने अपने कार्यकाल में ग्राम विकास के निर्माण कार्य कराए हैं।












