Saturday, April 20, 2024
HomeNews   दिव्यांगजनों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रारंभ।

   दिव्यांगजनों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रारंभ।

 जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::2 दिसंबर, अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन सर्व शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में जिले के दिव्यांगजनों हेतु 02 और 03 दिसम्बर को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं दिव्यांगजनों के प्रति समाज में सम्मान एवं सकरात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रथम दिन ट्रायसायकल रेस, बैशाखी दौड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सु श्री शंशिकाता राठौर ने दिव्यांगों को कड़ी मेहनत करने और दिव्यांगता को अवसर में बदलने के लिए प्रेरित किया। दिब्यांगो  के लिए जिला मुख्यालय में रेन बसेरा स्थापित करने की बात कही।  टी.पी. भावे उप संचालक, समाज कल्याण द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी। श्री अनिल राठौर एडवोकेट ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

आदर्श दिव्यांग एवं तृतीय लिंग सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  कैलाश जांगडे एवं जिला अध्यक्ष  अरविंद कुमार, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन अधिकार सहयोग समिति के जिला अध्यक्ष एवं एल्डरमेन  इकबाल अंसारी एवं छत्तीसगढ़ दिव्यांग कल्याण संघ के महासचिव  प्रताप सिंह गोंड गठित एवं समन्वित प्रयास कर कार्यक्रम के आयोजन में योगदान दिया।

 

प्रतियोगिताओं के परिणाम –

 

ट्रायसायकल रेस (पुरुष वर्ग)- प्रथम स्थान धरमवीर, द्वितीय स्थान विभीषण निषाद ‌

 

ट्रायसायकल रेस (महिला वर्ग) – प्रथम प्रभा बरेठ, द्वितीय कुमारी केंवट।

 

बैशाखी दौड़ (पुरुष वर्ग) – प्रथम स्थान शत्रुहन धीवर।

 

बैशाखी दौड़ (महिला वर्ग) – प्रथम स्थान सावित्री पैगवार।

 

कबड्डी प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग)- प्रथम स्थान नवागढ़ और द्वितीय स्थान पामगढ़ ‌‌।

 

 

 

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular