अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीरमें हुआ अयोजन।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में दिनांक 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के सानिद्धय में किया गया। यह कार्यक्रम नारी शक्ति को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व सर्वांगिण उन्नयन के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथि विद्यालय समिति के सदस्य श्रीमती बबीता धानुका, श्रीमती प्रणिता अग्रवाल श्रीमती संध्या अग्रवाल, श्रीमती अल्पना दानी, सुश्री रोषैल अग्रवाल एवं समस्त षिक्षक-षिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय में उपस्थित सभी महिलाओं का पुरूष शिक्षिकों द्वारा एवं छात्रओं को छात्रों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत कर किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि महिलाये पुरूषों के सहायक है व पुरूष इनके बिना अधुरे है। श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा महिलाओं के गर्भ धारण की शक्ति को ईश्वरीय देन बताया जिससे महिला गर्भधारण करती है महिला और पुरूष एक दूसरे के पूरक है।
विद्यालय के शिक्षिकाओं को एवं अन्य महिला कर्मचारियों को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सम्मान स्वरूप सप्रेमभेंट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सुसंचालन शिक्षक सहदेव प्रधान ने किया एवं समापन सुश्री प्रियंका शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस कार्यक्रम मे आलोक अग्रवाल, सहदेव प्रधान, योगेश कुमार उपाध्याय, चंदन दास, सनत कुमार सूर्यवंशी, भानु प्रताप मधुकर, दिनेश कुमार मिरी, सूरज प्रकाश श्रीवास, द्वारिका राठौर, अश्वनी आदित्य, इत्यादि पुरूष कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।












