प्रभु श्रीराम चंद्र पर आधारित रामवन गमन पथ काव्य यात्रा हेतु राष्ट्रीय कवि संगम की टीम द्वारा शिवरीनारायण एवं खरौद का किया गया निरीक्षण।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के संयोजन में श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा 1 मार्च महाशिवरात्रि को श्रीलंका से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल रामनवमी को आयोध्या तक पहुंचेगी। इसके 9 पड़ाव छत्तीसगढ़ प्रांत में भी रखे गए हैं। यात्रा चालीस यात्री के साथ 25 मार्च को शिवरीनारायण पहुंचेगी जहां रात में प्रभु रामचंद्र पर आधारित भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय सह महामंत्री महेश शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक मल्लिका रूद्र एवं संभागीय संयोजक विजय राठौर के नेतृत्व में शिवरीनारायण के संयोजक प्रांतीय मंत्री दिनेश रोहित चतुर्वेदी, वित्त प्रमुख दयानंद गोपाल, आवास प्रमुख रमेश सिंघानिया एवं मिडिया प्रमुख सुनील सिंघनिया ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी से शिष्टाचार भेंट कर कार्यक्रम के आयोजन संदर्भ में जानकारी प्रदान कर आतिथ्य हेतु आग्रह किए। शिवरीनारायण के प्रभारी दिनेश चतुर्वेदी ने बताया सत्संग भवन चौपाटी में कवि सम्मेलन के आयोजन की सहमति बनी है। यात्रा शिवरीनारायण के बाद खरौद भी जाएगी जहां अध्यात्म सेवा समिति के रामभक्तों द्वारा द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान शिवरीनारायण से पं. योगेश शर्मा एवं खरौद से प्रमोद सोनी, अरविंद तिवारी, महेश सोनी, हेमलाल यादव, शंकरलाल आदित्य एवं शिवरात्री यादव सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।












