ग्रामीण विकास को मिली रफ्तार विधायक ब्यास कश्यप ने पोड़ी, गिद्धा और धाराशिव में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन विधायक निधि से 19 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, गिद्धा में टिन शेड का भी होगा निर्माण।

नवागढ़ : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी, गिद्धा और धाराशिव में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी। विधायक निधि से स्वीकृत इन निर्माण कार्यों से गांवों में सड़क, आवागमन और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
ग्राम पोड़ी में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड तथा ग्राम धाराशिव में 9 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। दोनों गांवों में सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से महसूस की जा रही सड़क संबंधी जरूरत पूरी होगी। वहीं ग्राम गिद्धा के नवधा चौक में टिन शेड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्राथमिकता
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। गांवों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से आवश्यक विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क और सार्वजनिक उपयोग के निर्माण कार्य सीधे तौर पर ग्रामीणों के दैनिक जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों की जरूरतों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत नवागढ़ सदस्य दुर्गा मोती पटेल, ग्राम पंचायत पोड़ी, गिद्धा एवं धाराशिव के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण सहित अशोक कश्यप, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ भूनेश्वर केशरवानी, विधायक प्रतिनिधि जीतेन्द्र कश्यप, दिनेश पाण्डेय, जयप्रकाश तिवारी, नंदलाल सूर्यवंशी, रामचरण राठौर, ओमकार राठौर, भूनेश्वर राठौर, नारायण राठौर, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












