वार्ड-18 को मिली विकास की बड़ी सौगात, 92 लाख रुपये के नाली और सीसी रोड निर्माण कार्यों को मंजूरी।

वार्ड-18 को मिली विकास की बड़ी सौगात, 92 लाख रुपये के नाली और सीसी रोड निर्माण कार्यों को मंजूरी
जांजगीर-नैला। नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक 18 के लिए बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को बड़ी मंजूरी मिल गई है। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने वार्ड में नाली और सीसी रोड निर्माण के लिए कुल 92 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है
स्वीकृत कार्यों के तहत रमन नगर स्वागत द्वार से यादव चौक तक 73 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा। वहीं यादव चौक से कैनाल सिटी होते हुए पशुपतिनाथ मंदिर तक 19 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।बताया गया कि इन विकास कार्यों की मांग वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद दिनेश राठौर, संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह (रायगढ़) तथा पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए अरुण साव ने दोनों कार्यों के लिए कुल 92 लाख रुपये की मंजूरी दी।वार्ड क्रमांक 18 शहर का तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र माना जाता है। यहां लंबे समय से बेहतर जल निकासी व्यवस्था और सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे, जिससे लोगों को आवागमन और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।









