जांजगीर चांपा

आखिर कहाँ गया दिव्यांगों का सहायक उपकरण,राज्य से आया भौतिक सत्यापन का आदेश, बीआरसी में मची हड़कंप।

ब्यूरो रिपोर्ट जाज्वल्य न्यूज़ जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा जिला मे स्कूली दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए राज्य से भेजे गए सहायक उपकरण का मामला मिडिया मे आने के बाद अब समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक ने संज्ञान ले लिया है, और गड़बडियो की आशंका पर विराम लगाने और गड़बड़ी करने वालो को बेनकाब करने के लिए जिला परियोजना अधिकारी को पत्र जारी किया है,14 जुलाई को भेजे गए आदेश मे प्रबंध संचालक ने पांच दिन का समय निर्धारित किया है ,जिसमे वर्ष 2021-22और 22-23 के प्राथमिक और मिडिल स्कूल मे जिन दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिया जाना था, क्या अब तक उन विद्यार्थियों को उपकरण दिए जा चुके है, अगर दिए गए है तो बच्चों के नाम, उपकरण के नाम मांगे गए है, और अगर नहीं बनते गए है तो कौन कौन सा उपकरण नहीं बंटा है और उसे कहाँ रखा गया है उसका भौतिक सत्यापन करने के आदेश दिए है,,,

राज्य कार्यालय से मिले आदेश के बाद brc कार्यालय मे मचा हड़कंप

दिव्यांगों बच्चों की मदद के लिए शासन ने सहायक उपकरण उपलब्ध करने के लिए जांजगीर चाम्पा जिला के पांच ब्लाक मे सामग्री सीधा brc को भेजा लेकिन और एक साल तक उन सामाग्री का वितरण नहीं किया गया,जिसको लेकर समग्र शिक्षा विभाग के ब्लाक अधिकारियो पर दिव्यांगों की सामग्री बेचने का भी आरोप लगने लगा है, अब राज्य कार्यालय से आए पत्र के बाद इस आरोप प्रत्यारोप से पर्दा उठ जायेगा, आखिर कहाँ गया दिव्यांगों का सहायक उपकरण, और दोषी कौन है उस पर क्या कार्रवाई होंगी इस पर राज्य कार्यालय कार्रवाई तय करेंगी।

Back to top button