करनौद के एकता स्व.सहायता समूह की महिलाएं बना रही रंग गुलाल।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::आज की इस अत्याधुनिक दौर में जहाँ हर सामग्री केमिकल युक्त बनने लगा है। जो प्राकृतिक रूप से बने बस्तुओं से सस्ता तो होता है ,लेकिन गुणवत्ताविहीन केमिकल से बना चीज़ें हमारे शरीर व पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक होता है। इसी के मद्दे नज़र इन दिनो करनौद के एकता समूह की महिलाएं होली पर्व के लिए नेचुरल हर्बल गुलाल बना रही हैं।
बता दें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर महिलाएं लगातार आत्मनिर्भर बन रही हैं। विकासखंड बम्हनीडीह में संचालित बिहान योजना के अंतर्गत कई स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। जानकारी मुताबिक ग्राम पंचायत करनौद के एकता स्व सहायता समूह, की महिलाएं हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं।
आने वाले सप्ताह में होली का त्यौहार मनाया जाएगा. इस पर्व में रंग एवं गुलाल से होली खेला जाता है।जिसमे कई बार हार्ड केमिकल युक्त गुलाल के प्रयोग से कुछ लोगों को स्किन में एलर्जी पैदा हो होती हैं ,ऐसे केमिकल युक्त कलर हमारी आँखों ओर त्वचा के लिए तो हानिकारक होते ही हैं साथ ही पर्यावरण को भी प्रदूषित कर लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता हैं. इसलिए ये महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही हैं.
इस हर्बल गुलाल बनाने के लिए एकता स्व.सहायता समूह के अध्यक्ष पुष्पा देवांगन,सचिव राजेश्वरी कुम्हार एवं सभी समूह के सदस्य सहयोग कर रहे है,इस हर्बल गुलाल बनाने के लिए चुकंदर, लाल भाजी, भुट्टा,पालक भाजी,परसा फूल,गेंदा, गुलाब फूल आदि प्राकृतिक चीज़ों का उपयोग किया जा रहा है।उल्लेखनीय हैं के समूह द्वारा बनाए गए इस गुलाल को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के करनौद से भी प्राप्त की जा सकती हैं.











