एसपी ऑफिस जहरकांड, हर एंगल से जांच

जांजगीर-चाम्पा में एसपी कार्यालय के भीतर युवक द्वारा जहर सेवन का मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है। मड़वा निवासी टी.आर. साहू ने एडमिरल नामक कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा
है कि युवक पिछले कई दिनों से अपनी शिकायत को लेकर एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रहा था और कार्रवाई नहीं होने से नाराज था। उसने अपने मकान मालिक पर भाभी की एलआईसी राशि हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है।इसी बीच यह भी सामने आया है कि कुछ माह पहले भी युवक इस तरह का कदम उठा चुका है, जिससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं अपने हिसाब से कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस पर दबाव बनाने की नीयत से यह कदम तो नहीं उठाया गया।फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस अब पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और मजिस्ट्रेट बयान की प्रक्रिया भी जारी है।असल सच्चाई क्या है, यह अब जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा।












